आज ही बनाएं हैल्दी एंड टेस्टी ब्लूबेरी स्मूदी……

गर्मियों में ज्यादातर लोग नींबू पानी, जूस या शेक पीना पसंद करते हैं लेकिन आज हम आपको ब्लूबेरी स्मूदी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो पीने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी आसान है। तो चलिए आपको बताते हैं ब्लूबेरी चिया स्मूदी की रेसिपी।

 

 

सामग्री:

स्किम्ड मिल्क – 280 मि.ली.
ब्लूबेरी – 2 चम्मच
पानी – 800 मि.ली
चिया सीड्स – 2 ग्राम
शहद – 2 चम्मच
क्रश आइस – 1 से 2 चम्मच

 

बनाने की विधि:

1. सबसे पहले चिया सीड्स को 7 से 8 घंटो के लिए भिगोकर रख लें। 
2. एक ब्लेंडर में दूध, शहद, ब्लूबेरी और थोड़ी सी क्रश्ड आइस डालकर सारी सामग्री को अच्छी तरह ब्लैंड करें।
3. अब तैयार स्मूदी को 10 से 15 मिनट तक फ्रिज में सैट होने के लिए रख दें। 
4. इसके बाद इसे बारीक कटी ब्लूबेरीज और फ्रूट्स के साथ गार्निश करें।
5. लीजिए आपकी ब्लूबेरी चिया स्मूदी बनकर तैयार हैं। अब इसे ठंडी-ठंडी सर्व करें।