
बच्चे अक्सर कुछ भी खाने पीने में बहुत आनाकानी करते हैं. ऐसे में सभी मायें अपने बच्चों की हेल्थ को लेकर बहुत परेशान रहती हैं. आज हम आपको पनीर शेजवान फ्रेंकी बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं. इसे खाने के बाद आपके बच्चे खुश हो जाएंगे. आइए जानते हैं पनीर शेजवान फ्रेंकी बनाने की रेसिपी.

सामग्री-
विधि-
1- पनीर शेजवान फ्रैंकी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें. अब इसमें एक चम्मच लहसुन डालकर फ्राई करें. अब इसमें 2 चम्मच शेजवान सॉस, 1 चम्मच लाल मिर्च सॉस, 2 चम्मच के केचप डालकर मिलाएं.
2- अब इसमें 190 ग्राम पनीर डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें 1/2 चम्मच नमक, 1 चम्मच काली मिर्च और 2 चम्मच हरा प्याज डालकर फ्राई करें.
3- अब इसे आंच से उतार कर रख दें. अब एक कटोरे में 180 ग्राम मैदा, ½ चम्मच नमक, 1 चम्मच बेकिंग पाउडर, 300 मिलीलीटर पानी डालकर गाढ़ा घोल बना ले.
4- अब इस घोल को गर्म तवे पर डालकर चारो तरफ अच्छे से फैला लें. अब इसे 2 से 3 मिनट तक सकें. इसे दूसरी तरफ से पलट कर भी दो मिनट तक सकें.
5- अब इसे एक बोर्ड पर रखकर इसके ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें. अब इसके ऊपर पनीर और प्याज का मिश्रण डालकर फैलाएं.
6- अब इसमें थोड़ा सा मोजेरिला चीज डालकर कसकर रोल करके एलुमिनियम पेपर के साथ लपेटे.
7- लीजिए आपका पनीर शेजवान फ्रैंकी तैयार है इसे सर्व करें.