रितिक रोशन की फिटनेस का राज-जानिए क्या है….

बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ और दुनिया के सबसे आकर्षक पुरुषों में शुमार रितिक रोशन की फिटनेस के सभी कायल हैं। और वैसे ‘कहो ना प्‍यार है’ से लेकर ‘काबिल’ तक बीते 17 वर्षों में रितिक की पर्सनैलिटी में निखार ही आया है। और वो जिम में पसीना बहाकर युवा उनकी तरह फिजिक पाना चाहते हैं।
रितिक रोशन की मजबूत बॉडी का राज:
# उनका फोकस ताकत, स्‍टेमिना और फ्लेक्‍स‍िबिलिटी बढ़ाने पर था। एक बात और रितिक वार्मअप के लिए लंजेज और स्‍टूल की मदद से सिंगल लेग्‍ड स्‍क्‍वाट्स करते हैं।
# रितिक डेली एक्‍सरसाइज के तौर पर कार्डियो और सर्किट ट्रेनिंग का मिक्‍स मैच करते हैं।
# जिम में घंटों पसीना बहाने वाले रितिक, सुबह 500 क्रंचेज करते हैं। और शाम में वह स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग लेते हैं।
# बाइसेप्‍स और ट्राइसेप्‍स के लिए रितिक कंसनट्रेडेट कर्ल्‍स, स्‍ट्रेट आर्म डम्‍बेल पुलओवर, केबल लाइंग और ट्राइसेप्‍स एक्‍सटेंशन के 2-5 सेट्स करते हैं। वह 8-15 के रिपिटेशन में स्‍ट्रेट आर्म पुलडाउन करते हैं।
# चेस्‍ट और बैक के लिए रितिक 2-5 सेट डम्‍बेल बेंच प्रेस और हैंड केबल पुल करते हैं। और वो भी डिक्‍लाइन डम्‍बेल फ्लाय और बेंट ओवर बारबेल, इनक्‍लाइंड डम्‍बेल फ्लाय और लाइंग टी-बार रो करते हैं।