जीवन में इन 6 बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं होंगे बीमार

इंसान का बीमार होना आम बात है लेकिन हम कुछ तरीके अपना सकते है जिनसे बीमार होने की आशंका कम हो जाये। अगर आपके घर में बच्चे और बड़े अक्सर बीमार रहते हैं तो इसका कारण कुछ खास हो सकता है। सुनने में ये बातें बहुत ही सामान्य लगती हैं, लेकिन यही आपकी परेशानी का कारण हो सकती हैं।
इन बातों का विशेष ध्यान रखें:
# घर के के सामने पेड़ या खंभा होने से घर के बच्चों का स्वास्थय ज्यादातर खराब रहता है। अगर आपके घर के सामने भी पेड़ या खंभा है तो इस वास्तु दोष से बचने के लिए घर के मेन गेट पर रोज स्वस्तिक बनाएं। 
# सूखे या कांटेदार पौधों को घर के आंगन में नहीं रखना चाहिए। ऐसे पौधे घर में कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकते हैं। घर के आगन में हरे-भरे पेड़-पौधे लगाएंगे तो घर में कम से कम बीमारियां आएंगी। 
# मेन गेट के सामने गड्ढ़ा हो तो पारिवारिक सदस्यों को मानसिक रोग और तनाव घेरे रहता हैं। इससे बचने के लिए उस गढ्डे को मिट्टी से भर दें। 
# मेन गेट के सामने कीचड़ या गंदगी हो तो परिवार के सदस्य में किसी न किसी तरह की बीमारियों के घिरे रहते हैं। इसलिए, ध्यान रखें कि घर के आस-पास किसी तरह की गंदगी न रहे। 
# मेन गेट के सामने गंदा पानी इकट्ठा रहता हो तो घर के लोगों को कई तरह के रोगों का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान रखें कि घर के सामने गंदा पानी जमा न हो सके। ऐसा होने पर तुरंत ही उसे साफ करवा लें।