इस देश में ट्रेन के लेट होने पर रेलवे मांगता है जनता से माफ़ी

कई देशो में ऐसी कोई भी ट्रेन नहीं है, जो देरी से ना चलती हो या गंतव्य स्थान तक पहुंचने तक वो देर न होती हो। कुछ घंटों की देरी तो यहां आम है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां 60 सेकेंड से ज्यादा कभी ट्रेनें लेट नहीं होती हैं। अगर लेट हो गईं तो रेलवे को इसके लिए लोगों से माफी मांगनी पड़ती है। 

आधुनिक तकनीक से लैस है ट्रेनें

जानकारी के अनुसार इस देश का नाम है जापान, जिसे समय का पाबंद देश भी माना जाता है। यहां की बुलेट ट्रेन को शिंकासेन के नाम से जाना जाता है। जापान में हर तीन मिनट के अंतराल पर एक बुलेट ट्रेन चलती है। खास बात ये है कि सबसे तेज होने के बावजूद आज तक इनकी वजह से कोई भी दुर्घटना नहीं हुई है। जापान की बुलेट ट्रेनें आधुनिक तकनीक से लैस होती हैं। 

 

हर पैसेंजर से मांगी जाती है माफ़ी 

इसी के साथ इसमें आधुनिक सेंसर लगे हुए होते हैं, जो भूकंप या प्राकृतिक आपदा का पता पहले ही लगा सकते हैं और ऐसी आशंका होने पर ट्रेन को ये खुद ही रोक लेते हैं। जापान की शिंकानसेन बुलेट ट्रेन को समय पाबंदी में दुनियाभर में सबसे बेहतरीन माना जाता है। यहां रेलवे का अनुशासन इतना तगड़ा है कि अगर ट्रेन कुछ सेकेंड भी लेट हो जाती है तो विभाग हर एक पैसेंजर से निजी तौर पर माफी मांगता है।