स्वास्थ्य को अनगिनत फायदे पहुंचाती है केसर

हम आपको बता दें केसर की प्रकृति गर्म होती है जिसका उपयोग कई तरह के आयुर्वेदिक उपचार में किया जाता है। भारत में इसका उत्पादन केवल जम्मू कश्मीर और कुछ सीमित क्षेत्रों में ही होता है। इसे सबसे कीमती पौधा माना जाता है। शरीर की दुर्बलता को दूर कर उसे ताकत प्रदान करना इस औषधि की प्रमुख विशेषता होती है।

 

 

बुखार दूर करती है केसर 

जानकारी के अनुसार केसर क्रोसिन नाम के तत्व से भरपूर होता है। यह बुखार दूर करने में बेहद मददगार है। इसके अलावा यह एकाग्रता बढ़ाने तथा स्मरण शक्ति दुरुस्त रखने में भी लाभदायक होता है। सरदर्द होने पर चंदन और केसर का लेप बनाकर सर पर लगाया जाए तो सरदर्द से राहत मिलती है। एक शोध में यह सिद्ध किया है कि केसर का सेवन करने से आंखों की रोशनी दुरुस्त होती है। इसके अलावा यह मोतियाबिंद के लिए भी कारगर उपाय है।

और भी है कई फायदे 

इसी के साथ थोड़ी सी मुलेठी को दूध में पीसकर डाल दें और इसमें चुटकी भर केसर मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सोते समय सिर पर लगाने से गंजेपन की समस्या दूर होती है। रूसी तथा बाल झड़ने की समस्या से भी निजात दिलाने में यह बेहद कारगर है। वही रात को सोने से पहले दूध में केसर डालकर पीने से अनिद्रा और अवसाद से छुटकारा मिल जाता है।