‘भूत’ की शूटिंग में अजय देवगन के साथ हुआ डरवाना हादसा, जानिए कैसे…

बॉलीवुड अभिनेता और मॉचो मैन के नाम से मशहूर अजय देवगन राम गोपाल की फिल्म ‘भूत’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं. इसके साथ ही आपको बता दें कि शूटिंग के दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया है. इसी में कुछ डर गए जिसकी खबर फ़ैल गे है. उन्होंने अपना डरा देने वाला एक्सपीरियंस ‘कपिल शर्मा शो’ पर शेयर किया. इसी में उन्होंने कई राज़ खोले हैं जिनके बारे में बताने जा रहे हैं.

अजय अपनी आगामी फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का प्रमोशन करने को-स्टार्स तब्बू और रकुल प्रीत के साथ ‘कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे थे. अजय को दमदार आवाज़ और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता हैं लेकिन जब उन्होंने खुद के डर जाने का किस्सा शो पर शेयर किया तो वहां पर उपस्थित सभी लोग दंग रह गए थे. इस बारे में अजय ने बताया कि रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘भूत’ (2003) की शूटिंग के दौरान वो लिफ्ट में करीब डेढ़ घंटे के लिए फंस गए थे. अब ऐसे में वो कोई भी इंसान डर ही जायेगा. उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म का सेट 28वें फ्लोर पर था. लिफ्ट चौथे फ्लोर से बेसमेंट में आ गिरी. जिसके चलते वो बेहद डर गए थे. इसके बाद अजय लोकेशन पर पहुंचने के लिए ज्यादातर सीढ़ियों का इस्तेमाल करते थे. इसके बाद अजय ने कहा, लिफ्ट का इस्तेमाल करते हुए वह ध्यान रखते था कि उसमें शीशे के दरवाजे लगे हो, जिससे बाहर के लोगों को देखा जा सके. ये अनुभव उनका बेहद ही खतरनाक था जिससे वो डर गए थे. साथ ही अजय की आगामी फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ 17 मई 2019 को रिलीज़ होगी.