इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं अपनी पचना शक्ति

पाचन तंत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है. ये शरीर का वो हिस्सा है जिससे आप हेल्दी रह पाते हैं. स्वस्थ शरीर स्वस्थ दिमाग के निर्माण में सहायक होता है. कई बार अधिक खाना, अनियमित खाना, देर रात तक जागना, ये सारी स्थितियां आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करती हैं. लेकिन इसे सही बनाने के लिए हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे है जिससे आपकी ये परेशानी दूर हो सकती है. अगर आपकी भी पाचन क्रिया सही नहीं है तो हम आपको दें इसे ठीक करने के लिए आपको  क्या करना होगा.  

 

 

* व्‍यायाम न केवल स्‍वस्‍थ वजन संतुलित बनाये रखने में मदद करता है बल्कि यह चयापचय को गति और पाचन तंत्र को भी दुरुस्‍त रखता है. इसलिए रोज व्‍यायाम के लिए कम से कम 30 मिनट का समय जरूर निकालें.

* केला यह आपके आंतों के कार्य को सही बनाए रखता है, आप इसे खाना खाने के बाद या पहले कभी भी खा सकते हैं. दोनों ही तरीकों से यह आपके पेट के लिए फायदेमंद है.

* जल्‍दबाजी से भोजन करने से वह आसानी से पचता नहीं है. आमतौरलोग खाने के टुकड़े को 8-10 बार चबाते हैं जबकि खाने को कम से कम 30-35 बार चबाकर खाना चाहिए. इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है.

* भोजन पचाने में परेशानी हो रही हो तो गर्म पानी पिएं. सुबह गर्म पानी पीने और भोजन से पहले कम से कम तीस मिनट पहले पानी पीने से पाचन तंत्र साफ रहता है.

* कच्चा पपीता सेहत के लिए बहुत अच्छा है. आंत की कमजोरी के कारण शरीर में विटामिन्स का संचय नहीं होता है तो हम पपीते के सेवन से विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं.