म्यूजिक से इस प्रकार साधे अपने दिमाग के सुर

म्यूजिक हमारे मन को सुकून और नसों को आराम देने के साथ साथ हमारे शरीर को भी सुकून देता है। म्यूजिक एक इंसान को  अनेक प्रकार के रोगों से बचाने में भी काफी फायदेमंद होता है। आपने हमेशा यह महसूस किया होगा कि हम जो भी गाने सुनते हैं, उनसे हमें आराम मिलता और हमें अच्छा भी लगता है।
विशेषज्ञों का मानना है
म्यूजिक सुनने से हमारी नसों को आराम मिलने के साथ साथ हमारे दिन भर का तनाव भी दूर हो जाता है। म्यूजिक सुनने का कोई विशेष समय नहीं है यह तो कभी भी सुना जा सकता है। 
दिमाग में लाता है बदलाव:
# कई लोग गाने सुनकर अपने मन को शांत और अपने काम पर आसानी से फोकस कर लेते थे। म्यूजिक के रिदम और बीट्स से इंसान के दिमाग को शांत करने की और उसे स्थिर रखने की क्षमता मिल जाती है। 
# अनिद्रा से देता है मुक्ति: काम के बोझ के कारण अधिकतर लोग अनिद्रा से पीडि़त होते हैं। इस रोग से अगर आपको मुक्ति पानी हो तो आप राग भैरवी और राग सोहनी सुनें।
# बढ़ाता है फोकस: म्यूजिक सुनने से इंसान के फोकस करने की क्षमता बढ़ती है। इससे दिमाग में ऐसी तरंगे उत्सर्जित होती है, जिससे इंसान को दिमागी रूप से आराम मिलता है। यह सभी के लिए फायदेमंद होता है।
# तनाव करता है दूर: हर कोई नकारात्मक विचारों से घिरा है, जिससे तनाव होना स्वाभाविक होता है। म्यूजिक सुनकर आपको अच्छा महसूस होगा, जिससे आप अपने ऑफिस में बिना किसी टेंशन के काम कर सकेंगे।