गर्मी में पहनें इस रंग के कपड़ें, आकर्षक होगा लुक और गर्मी से भी मिलेगी राहत

गर्मियों में हल्के कपडे पहनना पसंद होता है। \मौसम के बदलने के साथ-साथ कपड़ों को भी बदलना बेहद जरुरी होता है। गर्मियों में ज्यादा ब्राइट कलर ना पहनें इसकी जगह लिनेन व कॉटन लाइट कपड़ों का इस्तेमाल करें। जो आप पर अच्छा भी दिखे और मौसम के बदलते समय आपका ड्रेसिंग सेंस भी न बदले।
ट्राई करें ये आउटफिट्स:
# लाइट ग्रीन कलर आंखों को ठंडक पहुंचाने के साथ मन को शांत करने का काम करता है। इसलिए ही अक्सर अस्पतालों में हरे रंगों के परदों का इस्तेमाल किया जाता है।
# पिंक यानि गुलाबी रंग, यह एक ऐसा रंग है जिसको आप हर मौसम में पहन सकती हैं फैशन के मामले में भी यह रंग सबसे आगे है, यह गर्मी के मौसम में आपको स्‍टाइलिश लुक देता है।
# ब्लू कलर आपको ठंडा रखने के साथ ही आपको रिलेक्स करता है जिससे आप अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाते हैं। गर्मियों में खुद को कूल रखने के लिए नीले रंग की अलग-अलग शेड्स पहन सकते हैं।
# पीला कलर यानि खुशियों और हैप्पीनेस का कलर आपको गर्मी से बचाने के साथ ही आपके मूड को भी अच्छा बनाए रखने का काम करता है।