
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), ऋषिकेश ने ग्रुप-ए,बी और सी के पदों पर कुल 248 रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों पर सीनियर मेडिकल ऑफिसर, ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर, चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट, योग इंस्ट्रक्टर समेत अन्य पद शामिल हैं।

संस्थान ने इन पदों पर नियुक्तियां करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 जून 2019 है।