
सिधौली-सीतापुर: स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लल्तापुर (कसावां) के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। इसके लिए बकायदा ग्रामीण बैनर लेकर बैनर गांव में टांग दिया है, जिस पर लिखा है,बनेगी जब तक रोड नही । डालेंगे हम वोट नही। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गांव में विकास कार्य व सड़क निर्माण नहीं होता, तब तक लोकसभा चुनावों का बहिष्कार रहेगा.
चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही नेता चुनावी जुमले जनता को लुभाने के लिए मंचों से ऐलान कर रहे हैं , तो वहीं लल्तापुर के ग्रामीण भी नेता के चुनावी जुमले और वादों को दरकिनार करते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना लिया। लल्तापुर निवासी पुत्ती का कहना है कि दो दशकों से अधिक वक्त से उचित सड़क बनाने की ग्रामीण अपनी मांग उठा रहे है लेकिन उसे दबा दिया जाता है।
अधिकारियों की उपेक्षा और उदासीनता से परेशान हो चुके ग्रामीणों ने अब इसे चुनावी मुद्दा बनाने का निर्णय लिया है और लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने की धमकी दी है। लोकसभा चुनावों के बहिष्कार करने का आह्वान करने वाले बैनर गांव के चारों तरफ दिखाई देने लगे हैं। ग्राम प्रधान अवध बिहारी मिश्र ने कहां कि सिचाई विभाग द्वारा परमिशन ना होने के कारण नहर पर मार्ग नही बनाया जा सका। ताराचंद,सालिकराम, राजू,रामनारायन,राजेन्द्र,रामपाल,कमलेश,जगन्नाथ,राजाराम समेत समस्त ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव बहिष्कार करने का फैसला किया गया है। बताते चले कि आगामी 6 मई को मोहनलालगंज लोकसभा में चुनाव है.