
भारत के विदेश सचिव विजय गोखले रविवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर चीन पहुंचे हैं। यहां उन्होंने विदेश मंत्री वांग यी और बड़े अधिकारियों के साथ मिलकर मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने का मुद्दा उठाया। साधी भारत के द्विपक्षीय संबंधो को बढ़ावा देने पर बातचीत की। आतंकी मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने को लेकर वियज गोखले ने कहा, हम चीन को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और उसके लीडर के खिलाफ सारे सबूत दे चुके हैं। अब हम चाहते हैं कि मसूद अजहर को आतंकी घोषित किया जाए।

विदेश सचीव ने कहा, मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने पर निर्णय लेने के लिए 1267 प्रतिबंध समिति और संयुक्त राष्ट्र को फैसला ले लेना चाहिए। वरना देश मे हुए हमलों में मारे गए निर्दोशों को न्याय दिलाने के लिए भारत आगे भी ये लड़ाई जारी रखेगा। बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को चीन संयुक्त राष्ट्र में हमेशा ‘ग्लोबल टेररिस्ट’ घोषित किये जाने के प्रस्ताव को खारिज कर देता है। इसलिए भारत की तरफ से चीन में गोखले ने इस मुद्दे को उठाया है।