पति-पत्नी के रिश्ते की हकीकत को सामने लेकर आई रोहित शेखर की मां

रोहित शेखर तिवारी की रहस्यमय मौत के बाद मां उज्जवला तिवारी ने आज कहा कि शादी के पहले दिन से ही रोहित और उसकी पत्नी के बीच तनाव था। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। फिलहाल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच रोहित शेखर तिवारी की पत्नी से पूछताछ कर रही है।जानकारी के मुताबिक, रोहित शेखर तिवारी की रहस्यमय मौत के तीन दिनों बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि रोहित की मौत अप्राकृतिक थी।