बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे अजय, दीपिका और रजनीकांत, होगा धमाकेदार क्लैश

बॉक्स ऑफिस पर पिछले कुछ वक्त से दो बड़ी फिल्मों का क्लैश होना आम बात सी हो गयी है. क्यूंकि साल में सिर्फ 52 सप्ताह होते हैं और हर बड़े स्टार को फेस्टिवल रिलीज डेट ही चाहिए होती है और इसकी वजह से चाहे अनचाहे इनका बॉक्स ऑफिस पर क्लैश तो हो जी जाता है. इस कारण इनके रिश्ते पर तो असर पड़ता ही है, साथ ही इन्हे फाइनेंसियल नुक्सान भी झेलना इस दौरान पड़ता है.

आपको बता दें कि सुपरस्टार अजय देवगन की ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ और एक्ट्रेसस दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ पहले ही 10 जनवरी 2020 को एक दूसरे के साथ क्लैश हो रही थी. जबकि अब इसी बीच यह खबर आ रही है कि रजनीकांत की नेक्स्ट ‘दरबार’ भी इसी डेट पर रिलीज होने के लिए तैयार हुई है. ऐसे में तीन बड़े कलाकरों का एक साथ बड़ा क्लैश अगले साल बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल सकता है.

रजनीकांत और ए आर मुरुगदोस साउथ के पोंगल फेस्टिवल का फायदा उठाने की फिराक में हैं और वे चाहते हैं कि इस दिन फिल्म रिलीज की जाए. मतलब इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के तीन सबसे दिग्गज कलाकारों का बॉक्स ऑफिस क्लैश अब लगभग तय हो चुका है.