
भाजपा उम्मीदवार डॉ.रामशंकर कठेरिया और अन्य भाजपा समर्थको ने दरोगा को जमकर पीटा, मोबाइल और अन्य सामान लूट कर भागे
भरेह थाना क्षेत्र के पथर्रा के रामजानकी मन्दिर परिसर की है घटनादोपहर 12 ओर एक बजे के बीच की है यह सनसनीखेज वारदात
बिना अनुमति भारतीय जनता पार्टी की सभा को इटावा संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार डॉ राम शंकर कठेरिया कर रहे थे संबोधित सभा को रोकने गए भरेह थाना क्षेत्र के दरोगा गीतम पाल को डॉ. राम शंकर कठेरिया ने जमकर के पीटा और मोबाइल आदि लूटकर भाजपाइयों के साथ फरार हुए .
वारदात के वक्त भरथना संसदीय क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी की एमएलए श्रीमती सावित्री कठेरिया ही मौके पर रही मौजूद
वारदात की सूचना मिलने के बाद में इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ,चकरनगर के पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ में मौके पर जांच में जुटे अपर पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के क्रम में बिना अनुमति सभा को रोकने पर दरोगा के वीडियो ग्राफी करने पर उस को पीटने के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ राम शंकर कठेरिया और उनके अन्य समर्थकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है .
पीड़ित दरोगा का मेडिकल कराया जा रहा है ।चुनाव आयोग को भी इस पूरे मामले से अवगत कराया जा रहा है । अन्य कार्रवाई चुनाव आयोग और पुलिस अफसरों के निर्देश पर अमल में लाई जाएगी.दरोगा को पीटे जाने के आरोपो को लेकर भाजपा उम्मीदवार डॉ. रामशंकर कठेरिया से सम्पर्क का प्रयास किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नही हो सका।