कानूनी पचड़े में फंसी सारा अली खान, नियम तोड़ने पर पुलिस में शिकायत दर्ज

सैफ अली खान के बेटी और बॉलीवुड के उभरती हुई कलाकार सारा अली खान कानूनी पचड़े में फंस गई हैं. पिछले दिनों सारा का कार्तिक आर्यन संग बाइक राइड का एक वीडिया वायरल हुआ था और जिसमें वे बिना हेलमेट पहने नजर आ रही थीं. बता दें कि अब हेलमेट ना पहनने की वजह से सारा अली खान को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हों आपदा है और अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. सारा के हेलमेट ना पहनने का ये मामला पुलिस तक जा पहुंचा है.

जानकारी के मुताबिक़, सारा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की सड़कों पर सारा के बाइक पर बिना हेलमेट के घूमने की जानकारी भी मांगी थी. वहीं एक रिपोर्ट की माने तो इस मामले को लेकर सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि घटना के बारे में सभी फैक्ट्स मिलने और उनके वैरिफाई होने के बाद सारा के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एक्शन लिया जाना है.

आपको बताते चले CHI जिस दौरान ये वीडियो सामने आया था तो लोगों ने सारा को ट्रोल करते हुए दिल्ली पुलिस को भी वीडियो में टैग किया था और रोड सेफ्टी के नियमों को तोड़ने के लिए सारा की जमकर आलोचना भी की गई थी. कहा जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली में इम्तियाज अली की फिल्म शूटिंग का है. सारा के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो फिलहाल  इम्तियाज अली की मूवी आज कल और कुली नंबर 1 के रीमेक में वे नजर आएगी.