कुछ इस तरह से है तकिए का आपके स्वास्थ से कनेक्शन

नींद के दौरान, हमारा शरीर खुद को रिलैक्स करता है। शरीर मांसपेशियों के ऊतकों को रिपेयर करता है जो मांसपेशियों के विकास में मदद करता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक व्यक्ति को कम से कम 7 से 8 घंटे सोने की जरूरत होती है। अच्छी नींद पाने के लिए, आपका बिस्तर, बिस्तर की चादर और तकिया कवर साफ होना चाहिए। अधिकांश लोग तकिए कवर को लेकर लापरवाही करते हैं। लेकिन बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपको हमेशा एक साफ तकिया कवर का उपयोग करना चाहिए अन्यथा यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है।

इस तरह करें तकिए का प्रयोग 

जानकारी के अनुसार तकिए के कवर की सफाई को अनदेखा करने से आप अपने श्वसन प्रणाली में कणों को प्रवेश करने की अनुमति देते हैं। वे ना केवल संक्रमण को ट्रिगर करते हैं बल्कि अस्थमा और कई अन्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए, सप्ताह में कम से कम एक बार गर्म पानी में अपना तकिया कवर धो लें।

और भी है कई नुकसान

इसी के साथ तकिए का कवर गंदा होने के कारण बालों में गंदगी और तेल का निर्माण हो जाता है। बालों में शरीर के दूसरे हिस्से की तुलना में अधिक गंदगी होती है और जब कोई व्यक्ति गंदे तकिए कवर पर इस्तेमाल करता है, तो यह मुंहासें और अन्य त्वचा से संबंधित समस्याओं का कारण बनते हैं। इस समस्या से बचने के लिए, अक्सर अपने तकिए कवर को बदलें।