बहुजन समाज पार्टी द्वारा सपा से किये गए गठबंधन से परेशान कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा मे शामिल होने लगे

सिधौली-सीतापुर: बहुजन समाज पार्टी द्वारा सपा से किया गया गठबंधन से परेशान लोक सभा मोहनलालगंज क्षेत्र के दलितो का मोह भंग हो रहा है कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा मे शामिल होने लगे हैं.
लोक सभा मोहनलालगंज क्षेत्र के विधानसभा सिधौली छेत्र के बेहमा निवासी डाo पूरन लाल गौतम पूर्व जिला पंचायत सदस्य की अगुवाई में दर्जनो कार्यकर्ताओं ने बसपा छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
सांसद कौशल किशोर की मौजूदगी में डा0 पूरन लाल गौतम व उनके साथियो का पार्टी में स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया सांसद ने कहा कि दलित यह सब जान चुका है और जागरुक हुआ है डा० पूरन गौतम के पार्टी में आने से सिधौली संगठन और मजबूत होगा इस अवसर पर अनिल गौतम,राजेन्द्र गौतम,रामसरन गौतम,हरी गौतम,मनोहर लाल गौतम,बहोरी गौतम,दिनेश गौतम,सम्बारी गौतम,इन्द्रमोहन गौतम,सुरेश गौतम,द्वारिका प्रसाद ,थनपाल गौतम,दीनदयाल गौतम,काशी गौतम,सौरभ गौतम,पूनम गौतम,सुखिया गौतम आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तथा संगठन के पदाधिकारी व व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी नजर आई.