वोटर को जागरूक बनाने के अभियान से BLO नदारत

सिधौली सीतापुर: जिलाधिकारी के द्वारा समय समय पर मीटिंग लेकर आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने और मतदान प्रतिशत को बढाने के मकसद से जहां क्षेत्र के उपजिलाधिकारी और पूरा प्रशासनिक अमला कमर कसकर डटा हुआ है वही देखने मे आया है कि क्षेत्र के BLO ही इस जागरूकता अभियान से उदासीन हैं।
आज जहां सिधौली उपजिलाधिकारी सन्तोष कुमार राय और क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार तहसील क्षेत्र के संवेदनशील बूथों पर मतदाता जागरुकता अभियान के क्रम में बैठक कर जनता से सीधा संवाद कर रहे थे वहीं बाड़ी गांव में बैठक से सभी BLO नदारत थे। इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सभी BLO को तलब किया है।
उपजिलाधिकारी सिधौली सन्तोष कुमार राय व C.O. अंकित कुमार ने तहसील क्षेत्र के बाडी गांव के बूथ पर ग्रामीणों को शान्तिपूर्ण मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए गांव के अपराधियों की जानकारी ली और जनता से शांतपूर्ण मतदान की अपील की।.