
अलीगढ़ में आचार संहिता के चलते सघन चैकिंग के दौरान पुलिस ने टाटा 407 में लदी 200 पेटी गैर प्रान्त की शराब पकड़ी, ड्राइवर कंडक्टर फरार, चुनाव में खपत होने आई थी शराब,,,,, एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि चुनाव के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान थाना गांधी पर पुलिस द्वारा बोनेर तिराहे हाईवे पर चलाया जा रहा था.
इसी दौरान एक टाटा 407 उनकी ओर आती दिखी तो उन्होंने संदिग्ध मानते हुए रुकने का इशारा किया, तभी उसमे बैठा ड्राइवर गाड़ी से कूदकर भाग गया, पुलिस वाहन के पास पहुंची तो वाहन में 200 पेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गई, आगे बताया कि यह गाड़ी दिल्ली की ओर से एटा की ओर जा रही थी फिलहाल गाड़ी में मिला माल किसका है कहां से कहां जा रहा था इसकी जांच कराई जा रही है।