थाने की गाड़ियों में लगी आग

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब थाने में बरामद गाड़ियों में भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग ने चार गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। दरअसल घटना उस वक्त हुई जब थाना गांधी पार्क के अंदर एसपी सिटी दो बड़े मामलों का खुलासा कर रहे थे.

तभी बाहर खड़ी गाड़ियों से धुआंं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसमें एक स्कॉर्पियो, टेंपो, टाटा 407 व एक अन्य वाहन में आग लगने से स्वाहा हो गए, आपको बता दें टाटा 407 गाड़ी आज ही हुए खुलासे मैं बरामद दिखाई गई है, स्थानीय लोगों की माने तो उन्होंने बताया कि थाने के सामने खड़े इन कंडम वाहनों के संबंध में कई बार शिकायत की है कि इन वाहनों को यहां से कहीं और ले जाया जाए, क्योंकि इससे पहले भी दो बार हादसा हो चुका है, लेकिन दमकल यहां तक नहीं पहुंच पाती है, कैसे भी करके यहां मौजूद फ्लैट द्वारा आग पर काबू पाया जाता है, आज भी ऐसा ही हुआ।