प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी ने ब्लेड से किया हमला।

अलीगढ़ में प्रेमी ने प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए ब्लेड से किया हमला, मरा जानकर जंगल में छोड़कर हुआ फरार, घायल युवती को पुलिस ने गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार, गांधीपार्क थाना क्षेत्र के कौंछोड़ मोड़ की घटना।

अलीगढ़ के एसपी सिटी अभिषेक झा ने खुलासा करते हुए बताया कि थाना गांधीपार्क इलाके के कमालपुर रोड स्थिति कौंछोड़ चौराहे के पास गंभीर अवस्था में घायल लड़की पाई गई थी, जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में भर्ती कराया गया, मुक्त लड़की के होश आने के उपरांत पूछताछ की गई तो इसके द्वारा बताया गया कि इसके प्रेमी राज उर्फ रिजवान अकराबाद निवास द्वारा इसकी गर्दन पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया था, पूछताछ के आधार पर थाना गांधी पार्क पर मुकदमा पंजीकृत किया गया, जांच के दौरान घटनास्थल एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि घायल लड़की अपने घर से गत दिनों दिल्ली चली गई थी, जहां पर उसकी मुलाकात अपने गांव के ही उपरोक्त राज उर्फ रिजवान से हुई जो पूर्व से दिल्ली की द्वारका में सिलाई का काम करता था, उससे मुलाकात हुई, और प्रेम प्रसंग हो गया, मुलाकात के बाद से उक्त लड़की से शादी करने की इच्छा रखने लगी तथा इस पर शादी का दबाव बनाया, जिस से पीछा छुड़ाने के लिए राज उर्फ रिजवान ने अपने मामा के लड़के डब्बू और इसरार व उक्त लड़की को दिल्ली से बुलवाया तथा कमालपुर रोड स्थित सुनसान जगह जंगल में गर्दन पर ब्लेड से हमला कर काट दिया, जिसे मरा जान कर छोड़ कर मौके से फरार हो गया, गांधी पार्क पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आज खुलासा कर दिया है, जिसे संबंधित धाराओं में जेल भेजा जा रहा है साथी बबलू की तलाश अभी जारी है।