भारतीय जनता पार्टी का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

आज विधानसभा सवायजपुर के बाग ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चुने गए प्रत्याशी जय प्रकाश रावत के समर्थन में लोगों से अपील की जय प्रकाश रावत कई बार लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं भाजपा का सीधा मुकाबला सपा बसपा गठबंधन से है भारतीय जनता पार्टी पुरजोर से मैदान में उतरी है

लगातार पार्टी सम्मेलन और जनसभाएं कर रही है पार्टी के पदाधिकारी और प्रत्याशी पूरी ताकत झोंकने में लगे हुए हैं कही न कही जय प्रकाश रावत भारतीय जनता पार्टी के साफ छवि वाले प्रत्याशी हैं जय प्रकाश रावत की पकड़ पासी बिरादरी से ज्यादा है सपा बसपा गठबंधन से उषा वर्मा और भाजपा से जय प्रकाश रावत की सीधी टक्कर है दोनों पार्टियां जोर शोर से जनता को लुभाने में लगी अपने अपने किए गए कार्यों का बखान कर रहे हैं वहीं भाजपा मोदी के नाम पर वोट बटोरने का प्रयास कर रही है अब देखने वाली बात यह होगी कि हरदोई लोकसभा से पार्टी में सांसद अंशुल वर्मा की जगह पर जय प्रकाश रावत को प्रत्याशी बनाया गया है जय प्रकाश रावत पार्टी की नैया पार लगाते हैं यह देखने वाली बात होगी