बेखौफ चोरो ने रिटायर्ड चिकित्सक के घर में रखे कीमती सामानों को लूटा

सिधौली-सीतापुर: स्थानीय तहसील अन्तर्गत थाना अटरिया के अटरिया कस्बे में बीती रात बेखौफ चोरो ने एक रिटायर्ड चिकित्सक के घर में धावा बोल दिया और घर में रखी नगदी , जेवरात सहित अन्य कीमती समान चोरी कर ले गए। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

बताते चलें कि देवनारायण शुक्ल पुत्र स्वार्गीय रमेश चंद्र शुक्ल निवासी कस्बा अटरिया जो एक रिटायर्ड (पशुधन प्रसार अधिकारी) है बीती रात बेखौफ चोर घर के पीछे से छत पर आकर घर में प्रवेश किया और कमरे की बाहर से बंद कर दिया और अंदर रखे बक्से और एलमारी का ताला तोड कर रखे 1 लाख 30 हजार नगदी तथा सोने का हार,एक नथुनी,तथा कंगन लगभग चार तोला सोना सहित लाखो की चोरी कर ले गए।

पीड़ित ने अटरिया थाने में अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।अटरिया इंस्पेक्टर पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि तहरीर दर्ज कर ली गई है और एस आई अजय दुबे को घटना की जांच सौंपी गई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी/