
सिधौली-सीतापुर: हिंदुस्तान किसान मंच के प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का अटरिया कस्बे में स्वागत किया गया.


हिन्दुस्तान किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रसांत तिवारी गुरुवार को लखनऊ से सीतापुर किसी कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे हैं इसी क्रम में हिन्दुस्तान किसान मंच के प्रदेश महासचिव मयंक सिंह चौहान के नेतृत्व में अटरिया कस्बे के निजी रेस्टोरेंट में कार्यकर्ताओं ने फ़ूल मालाओं से भव्य स्वागत किया.

इस दौरान प्रदेश महासचिव मयंक सिंह प्रदेश सचिव भवानी सिंह, सिंधौली ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जिला महामंत्री शिवा सिंह, प्रवक्ता रिंकू सिंह अटरिया प्रभारी प्रेम मौर्य तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता उदय राज सिंह प्रेम सिंह, दीपक सिंह, संतोष सिंह,बबलू सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।