आगामी लोकसभा चुवान को मद्देनजर रखते हुए, लोगों को मतदान करने के लिए किया गया प्रेरित

सिधौली-सीतापुर: आगामी लोकसभा चुवान के मद्देनजर विधानसभा सिधौली क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोंदलामऊ परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता चौपाल जिलाधिकारी की उपस्थित में सम्मान हुआ.
इस अवसर पर जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने उपस्थित लोगों से मतदान करने के लिए प्रेरित किया।जिन लोगों के अभी वोटर सूची में नाम सामिल नही है वह बूथ केन्द्रों में पर सम्बंधित वीएलो से सम्पर्क कर अपना नाम बढावा ले।नामांकन प्रक्रिया होने के बाद नाम सामिल नही हो पायेंगे।

पुलिस अधीक्षक ए.आर कुमार ने उपस्थित लोगों से संतिपूर्ण मतदान करने के लिए कहा।यदि कोई आचार संहिता का उल्लंघन करता है या चुनाव के दौरान गडबडी करने का प्रयास करता है तो ततकाल उच्च अधिकारियों को सूचना दे।सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा.

क्यों है गोंदलामऊ गांव को बनाया गया है संवेदनशील –

विगत 20 जुलाई की रात गोंदलामऊ चौराहे पर गोंदलामऊ व पट्टी नेवादा गांव के लोगों के बीच बाजार लगाने को लेकर मार पीट हुई थी। इस घटना में बबन खां पुत्र समीउल्लाह खां की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने 18 लोगों को नामजद व 200 अज्ञात लोगों के बिरूद्ध कार्यवाही की थी.उक्त अवसर पर तहसीलदार,खण्ड विकास अधिकारी प्रवीणा शुक्ला,खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र शुक्ला,सीओ अभय प्रताप मल्ह,संदना थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह,लेखपाल विनय अवस्थी, मुकेश अवस्थी, ग्राम प्रधान असफाक खां,मुन्ना सहित भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी नजर आई.