PM नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में राष्ट्र के नाम एक महत्वपूर्ण संदेश देंगे, उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उन्होंने ट्वीट करके यह जानकारी दी। मोदी राष्ट्र को महत्वपूर्ण संदेश देने जा रहे हैं। देश में इस वक्त आम चुनाव चल रहे हैं। मतदान का पहला चरण 11 अप्रैल को होगा। 7 चरणों में होने वाले आम चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग 19 मई को होगी। इन चुनावों के परिणाम 23 मई को आएंगे। 

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ’11:45 से लेकर 12 बजे तक मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आपके बीच आऊंगा। आप टेलीविजन, रेडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से इस संदेश को देख सकते हैं।

‘संबोधन का विषय अभी साफ नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में ये तो लिखा है कि वे एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे लेकिन किस विषय को लेकर पीएम देश को संबोधित करेंगे, यह अभी साफ नहीं है। इस बारे में अभी केवल अटकलें लगाई जा रही हैं।