CM जयराम ठाकुर ने कांगड़ा के माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर चुनाव जीतने का आशीर्वाद लिया

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार सुबह करीब दस बजे कांगड़ा के माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर चुनाव जीतने का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से प्रत्याशी किशन कपूर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, नगरोटा बगबां के विधायक अरुण मेहरा, हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा, नगर परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष अशोक शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी रामप्रसाद शर्मा ने मुख्यमंत्री व किशन कपूर से पूजा करवाई। सीएम इसके बाद सीधे नूरपुर के लिए रवाना हो गए, जहां वह युवा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेंगे।

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर और कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्‍याशी किशन कपूर बज्रेश्‍वरी माता मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए। साथ हैं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री विपिन परमार व अन्‍य नेता।

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर और कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्‍याशी किशन कपूर ने बज्रेश्‍वरी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर चुनावों में जीत की प्रार्थना की।

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार सुबह बज्रेश्‍वरी माता मंदिर में शीश नवाने जाते हुए। भाजपा प्रत्‍याशी किशन कपूर के साथ उन्‍होंने मंदिर में लंबी पूजा अर्चना की।