भारतीय एयरटेल के टॉवर में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के सराय हकीम में लगे भारतीय एयरटेल टावर के जनरेटर रूम में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गयी,शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों लाखों रुपए की कीमत का सामान जलकर राख हो गया, सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,गनीमत रही कि कोई जानमाल नुकसान नहीं हुआ

बन्ना देवी इलाके के सराय हकीम स्थित लखीमपुर मैं नरेंद्र कुमार चौरसिया के मकान की छत भारतीय एयरटेल का इस टावर लगा हुआ था जिसके जनरेटर रूम में अचानक आग की चिंगारी उठने लगे जब तक मकान मालिक और आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटें जनरेटर रूम से बाहर निकलने लगी आनन फानन में मकान मालिक दीपक चौरसिया द्वारा आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक भारतीय एयरटेल टावर के जनरेटर रूम में रखा लाखों रुपए कीमत का सामान जलकर राख हो गया ऊपर वाले की गनीमत यह रही कि दमकल विभाग सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंच गया और जल्दी आग पर काबू पाने में सफलता हासिल लरली नही तो कॉलोनी में कोई बड़ा हादसा हो सकता था