आजमगढ़ से अखिलेश और रामपुर से आजम लड़ेंगे चुनाव, स्टार प्रचारकों में मुलायम नहीं

समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। आजमगढ़ से इस बार अखिलेश यादव खुद चुनाव मैदान में उतरेंगे वहीं रामपुर से आजम खां को प्रत्याशी बनाया गया है।

इससे पहले सपा ने रविवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। मुलायम सिंह यादव का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

इन्हें बनाया गया है स्टार प्रचारक

अखिलेश यादव

डिंपल यादव

जया बच्चन

राम गोपाल यादव

राजेंद्र चौधरी

आजम खान

बता दें, सपा ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की लिस्ट जारी की है। इनमें मुलायम का नाम शामिल नहीं है। मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से सपा के उम्मीदवार हैं।