जिसकी हथेली पर होते है ऐसे निशान और संकेत उनकी मिलती है सरकारी नौकरी…

व्यक्ति की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और निशान बने हुए होते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली पर बने निशानों का अध्ययन कर व्यक्ति के भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। हथेली पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने के कुछ निशान होते हैं। आइए जानते है इन्ही कुछ निशानों और आकृतियों के बारे में…

जिन लोगों के हाथों में सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है और सूर्य पर्वत से कोई रेखा निकलते हुए गुरु पर्वत पर जाकर मिलती हो ऐसे लोग सरकारी नौकरी करते हैं।

अगर बुध पर्वत जोकि हथेली की सबसे छोटी उंगली के नीचे वाले हिस्से को कहते हैं वहां पर त्रिभुज की आकृति बने व्यक्ति उच्च पद प्राप्त करता है।

अगर अंगूठे पर चक्र का निशान हो तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली कहलाता है। उसका कोई भी काम नहीं रुकता है। उसको सफलता बड़ी जल्दी मिलती है और अपने क्षेत्र का महारथी माना जाता है।

अगर भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू होकर बिना कटे सीधे शनि पर्वत तक पहुंचती हो तो व्यक्ति पर शनि भगवान मेहरबान होते है। ऐसे व्यक्ति को जीवन के सारे ऐशो-आराम मिलते हैं।

अगर हथेली में भाग्य रेखा मणिबंध( जहां से कलाई शुरू होती है) से होकर सीधी शनि पर्वत पर जा मिल रही हो तो व्यक्ति को अचानक धन लाभ होता है। ऐसे लोगों का भाग्य बहुत तेज होता है। जीवन में ऐसे व्यक्ति का भाग्य हमेशा साथ देता है। इस योग को गजलक्ष्मी योग कहते हैं।