
बॉलीवुड में कई सारे लव बर्ड्स हैं जिनके बारे में आए दिन चर्चा होती ही रहती हैं और इन्ही में से एक हैं टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी. सबसे पहले यह जोड़ी साल 2016 में सबसे पहले बेफिक्रे गाने में नजर आई थी. कहा जाता है कि इस गाने के रिलीज होने के साथ ही दोनों के अफेयर की खबरें तेज हो गई थीं. आए दिन टाइगर और दिशा डेट पर नजर आते ही रहती हैं. हालांकि अब तक दोनों ने अपने इस रिलेशनशिप पर चुप्पी बनाए रखी है. लेकिन बॉलीवुड के इस लव बर्ड्स पर पहली बार टाइगर श्रॉफ के पापा जैकी श्रॉफ ने बात की है.
सूत्रों के मुताबिक जैकी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दोनों के रिलेशनशिप की खबरों पर कहा, “मेरे बेटे को 25 साल की उम्र में पहली दोस्त मिली है. वो भी एक लड़की. दोनों का पैशन एक जैसा है. दोनों साथ में वर्कआउट करते हैं, डांस करते हैं. दिशा एक आर्मी परिवार की है, उसे अनुशासन क्या होता है, ये अच्छी तरह पता है.” जैकी ने आगे यह भी कहा कि, ”कौन जानता है कि दोनों भविष्य में शादी करें, हो सकता है जिंदगी भर अच्छे दोस्त बने रहें.”
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही टाइगर करण जौहर के चैट शो पर पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने दिशा पाटनी संग रिलेशन पर पूछे गए सवाल पर कहा था कि, ‘हम दोनों अच्छे दोस्त हैं. मुझे दिशा की कंपनी बहुत पसंद है. हम दोनों की कई हॉबी मिलती हैं, इंडस्ट्री में मेरे दोस्त भी कम हैं. वो मेरे उन दोस्तों में से एक है जिसके साथ मैं रिलैक्स महसूस करता हूं.’ वहीं दोनों ही स्टार्स के वर्कफ्रंट की बात करे तो टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” में नजर आने वाले हैं. दिशा पाटनी जल्द ही सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आएंगी. इस फिल्म में दिशा और सलमान के अलावा कटरीना कैफ, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे.’