
बॉलीवुड के हॉट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कुछ दिनों पहले ही पूरी दुनिया के सामने अपने रिश्ते को कबूला था। मीडिया में आई खबरों की मानें तो इसके कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच खटपट की खबर आने लगी थी। इन सब के पीछे की वजह के बारे में बताया गया था कि रणबीर आलिया के लगातार फोन कॉल्स से परेशान होने लगे थे। उन्हें लगता था कि आलिया उनकी पर्सनल लाइफ में कुछ ज्यादा दखल दे रही हैं। आलिया हर वक्त रणबीर का समय चाहती थी। वहीं रणबीर को लग रहा था कि आलिया उन्हें स्पेस नहीं दे पा रही हैं।
कुछ समय पहले गली बॉय की स्क्रिनिंग के समय भी रणबीर और आलिया को एक साथ देखा गया। जिसमें दोनों काफी परेशान नजर आ रहे थें। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा था। हालांकि जब आलिया से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की वो जरा भी पजेसिव गर्लफ्रेंड नहीं है। उन्होंने रणबीर को अपनी स्पेस दी है।
दरअसल, बॉलीवुड की यह रियल कहानी का सच भले ही कुछ और हो, लेकिन एक बात जो समझ में आती है कि जरूरत से ज्यादा किसी भी रिश्ते में पजेसिव होने का मतलब होता है आपका रिश्ता टूटने के कगार पर है। ऐसे में आप एक -दूसरे पर भरोसा रखें। समय-समय पर एक- दूसरे को स्पेस दें, इससे रिश्ते में वफादारी नजर आती है। जो लोग हर छोटी-छोटी बात पर शक करते हैं और एक- दूसरे पर भरोसा नहीं करते हैं उनका रिश्ता खराब होते चला जाता है।
रिश्ते में अनबन होने के पीछे चीटिंग/सेक्स परफॉर्मेंस/जलन/फाइनेंस प्रॉब्लम/पारिवारिक पृष्ठभूमि में अंतर/वजन बढ़ना/आलस/बहुत ज्यादा पीछे पड़ना और कंजूसी माना जाता है
हमें कोशिश करनी चाहिए की इन सब चीजों से दूरी बनाए रखें। वरना आपका खूबसूरत सपना बिखरने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। एक -दूसरे के अच्छे बुरे वक्त में अच्छे से सहारा बनें और पजेसिव बनने की बजाय एक अच्छा दोस्त भी बनें।