
आज के समय में महिलाओं को सबसे ज्यादा स्तन कैंसर होने का खतरा हो रहा है. महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा उनके स्तन आकर्षक और खूबसूरती का एक हिस्सा होते है. लेकिन जिन भी महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर होता है उन्हें मजबूरन अपना स्तन व निप्पल निकलवाना पड़ता है. हालांकि सर्जरी के बाद कुछ महिलाएं इम्प्लांट करवाती हैं तो कुछ महिलाएं शरीर के दूसरे हिस्से से टीश्यू लेकर भी सर्जरी करवाती हैं. लेकिन हम आपको आज एक ऐसी महिला के बारे में बता रहे हैं जिसने अपनी ब्रेस्ट कैंसर की जंग को लड़ने के बाद आर्टिफियल निप्पल या टैटू बनवाया.
जी हाँ… इस महिला का वीडियो भी यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो के जरिए महिला ने अपने अनुभव को शेयर किया और उन्होंने निप्पल आर्टिस्ट से अपने ब्रेस्ट पर निप्पल पर कैसे टैटू बनवाया इसे जाहिर किया. वीडियो में आप देख सकते हैं महिला अपने निप्पल को दोबारा पाने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित होती हैं और दोबारा पहले की तरह स्तन पाने के लिए खुश होती हैं. इस महिला का नामा है कैटलीन कियरन्न जिनकी इस कहानी है को यूट्यूब पर अब तक 12 मिलियन से भी ज्यादा यूजर देख चुके हैं.
इस बारे में कैटलीन बताती हैं कि कैसे उन्हें फिंसबर्ग के टैटू आर्टिस्ट विन्नी मायर्स ने पहले की तरह खूबसूरत आकर्षक बनाया. उन्होंने कहा कि, ‘सर्जरी के बाद उनके ब्रेस्ट दूसरी महिलाओं की तरह नहीं थे.’