ऐसे बनाये नल्ली करेली निहारी रेसिपी

नल्ली करेली निहारी रेसिपी की सामग्री-

2 चम्मच सरसों का तेल
1 चम्मच दालचीनी
3 तेज पत्ता
1/4 कप पानी
1/2 चम्मच लहसुन का पेस्ट
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच प्याज
2 चम्मच गुलाब जल
1/4 चम्मच जायफल पाउडर
2 चुटकी नमक
4 हरी इलायची
2 काली इलायची
1 चम्मच पिसी हल्दी
1/2 चम्मच अदरक का पेस्ट
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच लहसुन
3 बड़ा चम्मच दही
2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1/2 चम्मच केसर
1 किलोग्राम नल्ली करेली
गार्निशिंग के लिए
1 मुट्ठी धनिया पत्ती
1 टुकड़ा अदरक

नल्ली करेली निहारी रेसिपी बनाने की वि​धि-

Step 1
नल्ली करेली निहारी को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म कर ले। इसमें हरी इलायची, दालचीनी, लौंग, काली इलायची और तेज पत्ता डालें। अब इसमें नल्ली करेली मीट डालें और हल्का सा भून ले। इस मीट में नमक और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसमें पानी में मिला दें और पैन को कवर कर पकने के लिए छोड़ दें।

Step 2
यह उबलने लगे तो इसमें अदरक- लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, और प्याज का पेस्ट को मिलाएं। इन सबको अच्छी तरह से मिक्स कर ले और दही, गुलाब जल, गरम मसाला, जायफल और दालचीनी पाउडर और केसर को मिलाएं। इसके बाद इसे 2-3 मिनट तक ढंककर और पकाएं।

Step 3
अब एक भारी पैन को ले और इसमें निहारी को निकाल ले। इसमें इतर की कुछ बूँदों को मिलाएं। पैन को आटे से सील करके ढ़क दें। इसके बाद इसे धीमी आंच पर पकाएं।

Step 4
नल्ली करेली निहारी तैयार हो जाने के बाद इसे ताजा धनिया और घिसे हुए अदरक से गार्निश करें और सर्व करें।