नहर में जा गिरी कार, भाई-बहन समेत चार लोगों की मौत…परिवार में मचा कोहराम

लुधियाना के सिधवां नहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में भाई-बहन समेत चार लोगों की मौत हो गई है।

घटना देर रात की बताई जा रही है। मृतकों में भाई-बहन के अलावा दो दोस्त हैं। तीन मृतक लुधियाना के रहने वाले हैं। वहीं एक मृतक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ निवासी है।