मुस्लिम युवती ने हिन्दू रीति रिवाज से हिदू युवक के साथ लिए सात फेरे।

अलीगढ़ में मुस्लिम युवती ने हिन्दू युवक से शादी कर मिशाल की पेश, श्री जहारवीर बाबा मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से किया विवाह, साथ ही दो अन्य जोड़ों ने भी लिए फेरे, युवक युवती ने धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों के मुंह पर मारा तमाचा।

जहां एक तरफ देश में धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है वहीं अलीगढ़ में मुस्लिम युवती ने हिंदू रीति रिवाज के साथ फेरे लिए,,,, दरअसल श्री जहारवीर बाबा मंदिर वार्षिक कार्यक्रम कमेटी द्वारा निर्धन 3 कन्याओं का विवाह समारोह किया गया, यह शादी समारोह कार्यक्रम जिले के भदेशी गांव में रखा गया, जिसमें अलीगढ़ के खैर अड्डे के पास लाल मस्जिद निवासी अफसाना ने दिल्ली निवासी अभिषेक के साथ सात फेरे लिए, अफसाना और अभिषेक का कहना है कि धर्म के नाम पर राजनीति करना गलत है, क्योंकि सभी को भगवान ने बनाया है और खून भी सभी एक है,,,,