प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन

स्थानीय तहसील मुख्यालय पर कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विजय प्रकाश पांडेयने लाभार्थियों को कार्ड वितरित करते हुए कहा मोदी जी ने कहा था ये गरीबो की सरकार जो कि उन्होंने साबित करके दिख दिया.

ब्लाक प्रमुख ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से अब किसी गरीब को इलाज के लिए इधर उधर नही भटकना पड़ेगा।किसी भी सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में 5 लाख तक इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मोदी जी ने कहा हर वर्ष 10 करोड़ गरीब लोगों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी, अभी तक कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकार रही लेकिन किसी ने भी गरीबो के इलाज के लिये नही सोचा। केवल भाजपा सरकार ने ही गरीबो के इलाज खर्च वहन करने का जिम्मा उठाया।

मोदी सरकार हर गरीब को बिजली , मुफ्त गैस चूल्हा , आवास, शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवा रही है।खेतों को अच्छी उपज के लिए किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच सरकार द्वारा करवाई जा रही है। जीवन ज्योति बीमा जैसी योजना जनता के लिए भाजपा सरकार चला रही है। 500 लाभार्थियों को कार्ड वितरित किये गए।लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।सीएचसी अधीक्षक डॉ रमेश चौधरी ने बताया 11000 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत के कार्ड वितरित किये जाने है।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बच्चे बाजपेयी, सौरभ गिरि, अदित्य त्रिपाठी, गौरव मिश्रा, अम्बिका सोनी, राजुल मौर्या सहित लाभार्थियों की मौजूदगी नजर आई