SP की दूसरी लिस्‍ट जारी, डिंपल यादव समेत 3 महिला प्रत्‍याशियों को मिला टिकट…

सपा ने लोकसभा चुनाव प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्‍ट महिला दिवस को समर्पित करते हुए तीन महिला प्रत्‍याशियों के टिकट की घोषणा की है. समाजावादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर महिला प्रत्याशियों की जानकारी दी.

इसके तहत अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव एक बार फिर कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. इस सीट से वह अभी लोकसभा सदस्‍य हैं. वहीं लखीमपुर खीरी से सपा के राज्यसभा सांसद रवि वर्मा की बेटी पूर्वी वर्मा को लोकसभा टिकट दिया गया है. हरदोई जो कि सुरक्षित सीट है, वहां से ऊषा वर्मा को सपा उम्मीदवार बनाया गया है.