
चीन ने 11 लोगों के खिलाफ विलुप्त प्राय मैक्सिकन टोटोबा मछलियों की 119 मिलियन डालर (करीब 8 अरब 33 करोड़ रुपये) की तस्करी के आरोप में मुकदमा शुरू किया है। टोटोबा मछलियां कैलिफोर्निया की खाड़ी में पाई जाती हैं। इसका चीन में पारंपरिक दवाओं में इस्तेमाल होता है।
टोटोबा व्हेल प्रजाति की सबसे छोटी समुद्री मछली है। बड़े पैमाने पर तस्करी कर टोटोबा मछलियों को चीन लाया जाता है। मैक्सिको ने चीन से विलुप्त प्राय इन मछलियों की तस्करी रोकने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया था। चीन के दक्षिणी गुआंगडांग प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि टोटोबा मछलियों की तस्करी के मामले 11 लोगों के खिलाफ अदालती कार्यवाही शुरू हुई है।
तस्करों का यह गैंग पिछले कई वर्षों से मैक्सिकन टोटोबा की तस्करी में लिप्त रहा है। इस गैंग के मुखिया की पहचान लिआंग वेहुआ के रूप में हुई है। लिआंग बड़ी संख्या में टोटोबा मछलियों का तस्करी कर चीन लाता और यहां उपभोक्ताओं को बेच देता था। इससे उसको मोटी कमाई होती है। पारंपरिक दवाओं के अलावा टोटोबा मछलियां चीन में बहुत से धनवानों के घरों की शोभा बढ़ाती हैं।