
जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने पत्र जारी कर सभी विभागों के अधिकारियों को तैनाती स्थल पर ही रुकने के जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने पत्र जारी कर सभी विभागों के अधिकारियों को तैनाती स्थल पर ही रुकने के आदेश जारी किये हैं। इतना ही नही विभागों के आला अधिकारियों को इसका नोडल अधिकारी भी बनाया गया है।

.नोडल अधिकारियों द्वारा अपने मातहतों के रात्रि निवास का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी। आपको बता दे कि इससे पहले भी इस तरह के आदेश जारी किए जा चुके हैं। लेकिन कुछ अधिकारियों को छोड़कर किसी ने भी इस आदेश का पालन नही किया। यहां तक कि कई तहसील व ब्लाक के अधिकारी जिला मुख्यालय पर ही निवास करते है।