
लखनऊ। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ:ht:- महोदय के निर्देशन में थाना गाज़ीपुर में पंजीकृत मुकदमे में नामजद मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
कल दिनांक 4 मार्च-2019 को थाना गाजीपुर में वादी श्री विवेक प्रताप सिंह नि0 इंदिरानगर थाना गाज़ीपुर जनपद लखनऊ द्वारा मु0अ0सं0 196/19 अन्तर्गत धारा 147,148,149,323,395,452,504,506 में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था, जिस पर थाना गाज़ीपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुख्य अपराधी मुन्ना खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है।
यूपी में तीन बायो सीएनजी प्लांट लगाने को मिली मंजूरी, कचरे से बनेगा ईंधन
केंद्र सरकार ने यूपी में प्रस्तावित पांच में से तीन बायो सीएनजी प्लांट की स्थापना को मंजूरी दी
इस बाबत केंद्र सरकार की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) जारी किया, शेष दो प्लांट को एलओआई जारी करने की कार्यवाही प्रक्रिया में है, इन पांच प्रोजेक्टों में लगभग 110 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 125 लोगों को रोजगार मिल सकेगा, चीनी मिलों के प्रेस मड, गोबर व सब्जी मंडी के फल व सब्जी के कचरे से बायो सीएनजी का उत्पादन किया जाना है
प्रत्येक यूनिट करीब 120 टन कचरा का उपयोग कर प्रतिदिन पांच से छह टन बायो सीएनजी का उत्पादन करेगी, इस सीएनजी का इस्तेमाल वाहन ईंधन के रूप में किया जा सकेगा