
सिधौली-सीतापुर: स्थानीय तहसील अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सिधौली के ब्लॉक गोंदलामऊ अंतर्गत गांगूपुर गाव में जनसमस्या निवारण संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद कौशल किशोर एवं विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास सिंह उपस्थित रहे।
सांसद कौशल किशोर ने क्षेत्र से आये लोगों की आवास, पेंशन, राशन, सहित विभिन्न समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिये। सांसद कौशल किशोर ने संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिल्ली की गद्दी पर बैठने से पहले जो वादे किये थे उनको पूरा किया है, उन्होंने कहा था ये जनता की सरकार है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा लोन, उज्ज्वला योजना जैसी तमाम योजनाओं को संचालित करने का काम किया जिनका सीधा लाभ जनता तक पहुचाने का काम नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया जा रहा है। गावो गावो को एक दूसरे से सड़कों का डामरीकरण के माध्यम से जोड़ने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा, आज देश के सभी गाँव, सभी मजरे में विधुतीकरण किया जा रहा है जिससे हर घर को बिजली मिल सके। सरकार की मंशा है कि कोई भी घर बिजली पाने से वंचित न रहे।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीब परिवार के पांच लाख तक के इलाज का खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी अब किसी को इलाज के खर्च के लिए इधर उधर नही भटकना पड़ेगा।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों के खाते पर किसान सम्मान निधि भेजने का काम मोदी सरकार द्वारा किया गया।प्रधानमंत्री जी ने कहा था देश का सर कभी झुकने नही दूंगा, उन्होंने पुलवामा में आतंकी हमले से शहीद हुए जवानों का बदला लेते हुए आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करके साबित कर दिया कि ये नया भारत है छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नही।भारत से घबराकर पाकिस्तान ने हमारे विंग कमांडर अभिनन्दन को दो दिनों में भारत को वापस किया।
पाकिस्तान नही चाहता कि मोदी जी प्रधानमंत्री बने वैसे ही विपक्षी भी नही चाहते मोदी जी प्रधानमंत्री बने इसीलिए सभी गठबंधन कर रहे है लेकिन वो भूल गए है कि जनता ने भी मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए गठबंधन कर लिया है,देश की जनता फिर एकजुट होकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी।भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास सिंह ने संबोधित करते हुये कहा मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। सरकार द्वारा सीधा लाभ जनता को पहुचाया जा रहा है। भाजपा सरकार में दलालो की दुकानें बंद हो गयी हैं।आज का युवा वर्ग 2014 की ही तरह मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने में अहम रोल निभाएगा।
पुलवामा में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया।संचालन जिला मंत्री सूर्यबक्स सिंह ने किया। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक यमुना अवस्थी, मनोज त्रिवेदी, रामकरन रावत,अनूप श्रीवास्तव,सुधीर सिंहक्षेत्रीय मंत्रीअमित मिश्रा क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य अन्नू सिंह , रामनिवास विश्वकर्मा,सौरभ सिंह,दीपक सिंह, जिला पंचायत सदस्य बीबी सिंह, आकाश सिंह,नितिन सिंह,रति भान, रानू सिंह, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, मुलायम सिंह, रिंकू गुप्ता ध्रुव सिंह, पुष्प कुमार, राजकमल अतर यादव, बृजपाल मौर्या,विमलेश कुमार, प्रधान जोगनाथ यादव, प्रधान जसप्रीत सिंह, सहित सैकड़ों लोगों की मौजूदगी नजर आई/