मौत का अहसास – LIVE

बाइक और साइकिल की हुई टक्कर, साइकिल सवार बच्चा गिरा गहरे नाले में, आनन-फानन में लोगों ने बच्चे को निकाल कर बचाई जान, रोड पर बुलेट गाड़ी के गलत वक्त पर ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, सीसीटीवी कैमरे में कैद लाइव घटना वीडियो हुई वायरल।

दरअसल अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के अमीर निशा मार्केट में हर रोज लोगों की भीड़ रहती है और मार्केट के लोगों द्वारा सामान बाहर निकाल लिया जाता है, जिसके बाद सड़क पर निकलने वाली जगह काफी सरकरी हो जाती है, इतना ही नहीं इन दिनों बिन मौसम की बारिश के कारण सड़क पर फिसलन की समस्या बनी हुई है जिसके चलते यह हादसा हुआ,,, आपको बता दें सड़क पर एक तरफ से बुलेट गाड़ी के अलावा अन्य वाहन भी आ रहे थे और दूसरी ओर से एक साइकिल पर सवार बच्चा,,,,लेकिन बुलेट बाइक पर सवार युवक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए जिसके चलते उसकी बाइक सड़क पर फिसल गई,, तभी सामने से आ रही बच्चे की साइकिल और बुलेट में टक्कर हो गई, जिसके बाद बच्चा करीब 5 फीट गहरे नाले में सिर के बल जा गिरा और उसमें डूब गया, हादसा होने के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और बच्चे को आनन-फानन में गहरे नाले से बाहर निकाला गया और उसकी जान बचाई जा सकी, यह हादसा कुछ ही सेकंड का भले ही हो,,, लेकिन गौर से देखिए इस हादसे में इस बच्चे की बाल बाल जान बची है, क्योंकि खुदा ना खास्ता,,,बच्चा के गिरते वक्त उसका सिर सलेम्प से नहीं टकराया,,, वरना हादसा और भी भयाभय हो सकता था।