अभिनंदन की बतन वापसी पर खिचड़ी वितरण का आयोजन

अलीगढ़ विंग कमांडर अभिनंदन सिंह को पाकिस्तान द्वारा रिहा किए जाने की खुशी में समाज सेवी अर्जुन देव वार्ष्णेय द्वारा खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया अर्जुन देव का कहना है कि हमें बहुत खुशी हो रही है कि हमारे देश का एक जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन सिंह आज पाकिस्तान से अपने वतन वापस आ रहे हैं

इसका पूरा श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है कि उनके द्वारा पाकिस्तान पर दबाव बनाकर अपने जांबाज सिपाही को महज तीन दिन के अंदर बतन लाने में सफल कामयाबी हासिल की है यह सिर्फ नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं इसी उपलक्ष्य में आज पड़ाव दुवे पर 50 किलो चावलो से निर्मित खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया है