विस्फोट में घायल बच्चे पहुंचे एसएसपी के पास मदद के लिए एसएसपी ऑफिस

अलीगढ़ 20 दिन पहले हुए सिलेंडर विस्फोट के गंभीर घायल पहुंचे मदद के लिए एसएसपी ऑफिस, पूर्व विधायक जमीर उल्लाह के साथ पहुंचे एसएसपी ऑफिस, विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुई थी आधा दर्जन से ज्यादा लोग थे घायल ,घायलों को किसी भी तरीके की नहीं मिली फैक्ट्री मालिक की तरफ से मदद, दिल्ली गेट थाना क्षेत्र के शाह जमाल में ताला फैक्ट्री में हुई थी घटना घटना के बाद आसपास के इलाके में मच गई थी भगदड़

दरअसल दिल्ली गेट थाना क्षेत्र के शाह जमाल में 20 दिन पहले ताला फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट हुआ था जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी तकरीबन आधा दर्जन लोग गंभीर घायल थे घायलों को पुलिस प्रशासन की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया था फैक्ट्री मालिक ने घायलों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी ली थी मगर अब फैक्ट्री मालिक इलाज नहीं करा रहा उसी के चलते फ दो बच्चों सहित पूरा परिवार पूर्व विधायक जमीर उल्लाह के साथ एसएसपी ऑफिस पर मदद के लिए आ गया परिवार का कहना था कि फैक्ट्री मालिक हमारा इलाज नहीं करा रहा किसी बच्चे का हाथ कट गया है तो किसी बच्चे का पैर उन्होंने कहा है कि जब तक हमें इलाज का आश्वासन नहीं मिलेगा हम लोग यही धरने पर बैठे रहेंगे