अगर बेडरूम में करेंगे अपने पार्टनर की तारीफ तो बेहतर होगी आपकी लव लाइफ

एक स्टडी के मुताबिक अपने पार्टनर की तारीफ करने से लव लाइफ बेहतर होती है। खासतौर पर दांपत्य जीवन में बेडरूम में पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। स्टडी के मुताबिक महिलाएं अपनी बॉडी शेप को लेकर बहुत असहज होती हैं। ऐसे में यदि उनकी तारीफ की जाए और उन्हें सहज किया जाए तो इससे सेक्स लाइफ बेहतर होती है।

विशेषज्ञों और थेरपिस्ट्स की मानें तो सिर्फ एक चीज करके आप अपने सुखद पलों का बेहतर अनुभव कर सकते हैं वह है पार्टनर की तारीफ करना। हालांकि ये कई लोगों को लग सकता है कि ये छोटी सी चीज है लेकिन पार्टनर की तारीफ करने से आपके जीवन में सुख लौट सकता है।

जर्नल ऑफ सेक्स एंड मैरिटल थेरपी में प्रकाशित एक स्टडी में 18 से 30 साल के बीच की करीब 200 महिलाओं पर स्टडी की गई है। इस स्टडी के दौरान सभी महिलाओं से सवाल पूछा गया कि उन्हें अपने बॉडी के बारे में कैसा महसूस होता है और उनके पार्टनर उनकी बॉडी के बारे में क्या सोचते हैं।

इसके अलावा स्टडी के दौरान अनुसंधानकर्ताओं ने महिलाओं से उनकी सेक्स लाइफ से जुड़े सवाल भी पूछे जैसे कि उनको कितनी बार ऑर्गैज्म महसूस होता है, उनका एक्साइटमेंट लेवल क्या होता है। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा की प्यार भरे पलों में उनको दर्द का अनुभव होता है या नहीं।

स्टडी के नतीजे में यह बात सामने आई है कि जिन महिलाओं के पार्टनर ने उनके लुक्स और बॉडी को लेकर उनकी तारीफ की वो महिलाएं अपने उन पलों में ज्यादा खुश रहती हैं और उनको ज्यादा संतुष्टि का अनुभव होता है। उनकी सेक्स ड्राइव भी उन महिलाओं के मुकाबले ज्यादा बेहतर थी जो अपने बॉडी और लुक्स को लेकर इनसिक्योर फील करते हैं। स्टडी में यह बात पता चली की पुरुष जो अपने पार्टनर की इंटिमेट मोमेंट्स के दौरान तारीफ करते हैं उन महिलाओं की कामेच्छा बेहतर होती है।