इस वजह से लोग अपने घरों में रखते हैं फेंगशुई का कछुआ और लॉफिंग बुद्धा

अक्सर लोग अपने ऊपर से ग्रह दोष, वास्तुदोष, सेहत संबंधी परेशानियां, धन से संबंधित समस्या से छुटकारा पाने के लिए तरह -तरह के उपाय करते हैं। अपनी परेशानियों को कम करने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए लोग भारतीय वास्तुशास्त्र और चीनी वास्तुशास्त्र का सहारा लेते हैं। फेंगशुई में अपनी परेशानियों से निजात पाने के लिए घर में कछुआ या फिर लांफिग बुद्धा रखने को शुभ माना गया है।

घर से बीमारी और अपने दुश्मनों से छुटकारा पाने के लिए फेंगशुई में कछुआ का विशेष महत्व दिया जाता है। जिस घर में कछुआ होता है वहां पर घर के सदस्यों में बीमारी नहीं होती है।

बीमारी से बचने के अलावा लोग अपने घरों में धातु से बने कछुए को उत्तर दिशा में रखते हैं। ऐसा करने से नौकरी और व्यवसाय में तरक्की होती है।

कछुआ अपने जीवन काल में लंबी उम्र तक जीवित रहता है इसलिए इसे फेंगशुई में लंबी उम्र का प्रतीक माना गया है। घर पर कछुआ रखने से परिवार के सदस्यों की उम्र लंबी होती है।

घर पर लांफिग बुद्धा रखने से जीवन में प्रसन्नता आती है इसलिए उपहार में दिए गए लाफिंग बुद्धा का विशेष महत्व होता है। इससे जीवन में सुख और समृद्धि आती है।