
क्वार्सी थाना क्षेत्र में मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना ने ही एक मासूम के साथ अश्लीलता की हद पार करदी। मौलाना मदरसे में छुट्टी होने के बाद बच्ची को मदरसे में रोक लेता था और उसके साथ अश्लील हरकतें किया करता था। पीड़ित मासूम ने जब अपने घर में ये बात बताई तो घरवालों ने मौलाना की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस मौलाना को हिरासत में ले कर मुकदद्मा दर्ज कर उसके खिलाफ कार्यवाही कर रही है। पीड़ित बच्ची की उम्र महज सात साल है.
क्वार्सी थाना क्षेत्र के केला नगर चौराहे के पास पत्थर वाली गली में शारिक नामका मौलाना अपने घर में ही एक मदरसा चलाता था जहाँ आस पास के बच्चे पढ़ने आते थे। पास की ही रहने वाली एक सात साल की मासूम अपनी छोटी बहन के साथ भी वहां पढ़ने आया करती थी। कुछ दिन से मौलाना छुट्टी के बाद जब सारे बच्चे चले जाते थे तो वह मासूम बच्ची को पढ़ाने के बाद घर में ही रोक लेता था। मौलाना बच्ची को अपनी गोद में बैठा कर बच्ची के साथ अश्लील हरकतें किया करता था। बच्ची ने ये बात जब अपने घर में बताई तो घरवालों ने पुलिस में आरोपी मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आज देर शाम आरोपी मौलाना को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ कार्यवाही कर रही है।